दही में क्या डालना होता है सही, नमक या चीनी?
India Daily Live
08 Apr 2024
पोषक तत्वों से होता है भरपूर
दही में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इस कारण दही का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है.
नमक डालकर खाने से होता है नुकसान
दही में गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं. जब हम इसमें नमक डालते हैं तो इससे गुड बैक्टीरिया मर जाते हैं. इस कारण नमक डालकर दही नहीं खाना चाहिए.
हो सकती हैं ये समस्याएं
दही में नमक डालकर खाने से हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक और हार्ट प्रॉब्लम्स का खतरा बढ़ जाता है.
चीनी डालकर दही खाना है फायदेमंद
दही में चीनी डालकर खाने से दिमाग में ग्लूकोज की सप्लाई बढ़ जाती है. इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है.
बढ़ती है पाचन शक्ति
दही में चीनी डालकर खाने से शरीर की पाचन शक्ति मजबूत होती है.
आंवला पाउडर के साथ खाएं दही
दही में आंवला पाउडर मिक्स करके खाना काफी फायदेमंद होता है. इससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी.
देसी घी
अगर आप दही में घी मिलाकर खाते हैं तो आपको इससे वेट लॉस करने में भी फायदा मिलता है.
मिश्री
दही में आप मिश्री मिलाकर खा सकते हैं. ऐसा करने से तनाव दूर होता है.
हरी मूंग
दही और मूंग की दाल का सेवन एक साथ किया जा सकता है. इन दोनों को एकसाथ खाने से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं.