एसी में बिताते ज्यादा समय तो हो जाएं सावधान, सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान
India Daily Live
01 May 2024
गर्मी में करते हैं ज्यादा इस्तेमाल
भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग एसी का यूज करते हैं.
सेहत के लिए खतरनाक
ज्यादा देर तक एसी में रहना आपकी सेहत के लिए काफी खतरनाक हो सकता है. इससे आपको कई प्रकार की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
हो सकता है डिहाइड्रेशन
एसी में बैठे रहने से प्यास कम लगती है. इससे शरीर में पानी की कमी होने के साथ ही डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है.
ड्राई स्किन
ज्यादा देर तक एसी की हवा में रहने से शरीर में मौजूद नमी खत्म हो जाती है और इससे आपकी स्किन ड्राई होने लगती है.
मोटापा
अगर आप बढ़ते मोटापे से परेशान हैं तो एसी में रहना बंद कर दें. इससे आपकी सक्रियता कम होती और मोटापा बढ़ता है.
जोड़ों में दर्द
एसी की हवा में ज्यादा देर तक रहने से शरीर में ऐंठन पैदा हो सकता है. इससे जोड़ों व कमर में दर्द की समस्या हो जाती है.
दिमाग पर भी पड़ता असर
एसी की हवा से दिमाग की कोशिकाएं सिकुड़ जाती है. इससे आपके दिमाग की क्रियाशीलता और क्षमता कम हो जाती है.
बढ़ता अस्थमा का रिस्क
ज्यादा देर तक एसी में रहने से एलर्जी और अस्थमा की समस्या बढ़ सकती है.
आंखों में हो जाती है समस्या
ज्यादा देर तक एसी में रहने से आंखों और स्किन में खुजली की समस्या हो सकती है.