अमृत है यह मसाला, डायबिटीज और कैंसर समेत इन 8 बीमारियों का करता है इलाज
कौन सा है यह मसाला?
इस मसाले का नाम दालचीनी है. इसकी सुगंध और स्वाद को काफी पसंद किया जाता है.
कई सारे होते हैं पोषक तत्व
दालचीनी में फाइबर, मैग्नीज, कैल्शियम, आयरन, विटामिन k, कॉपर, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं. इस कारण इसका सेवन कई गंभीर बीमारियों से राहत दिलाता है.
मोटापा की समस्या होती है दूर
अगर आप मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो आपको सुबह-सुबह दालचीनी की चाय का सेवन करना चाहिए.
डायबिटीज
दालचीनी में पॉलीफेनोल्स पाया जाता है, जो टाइप-2 डायबिटीज को कंट्रोल करता है.
हार्ट के लिए है फायदेमंद
इसका सेवन ट्राईग्लिसराइड को कम करता है. बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होने से हार्ट हेल्दी रहता है.
ब्लड प्रेशर रखता है कंट्रोल
दालचीनी में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं.
कैंसर से होता है बचाव
एक रिसर्च के अनुसार दालचीनी का सेवन कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है. इस कारण यह कैंसर से बचाव करने में सहायक होती है.
पीरियड्स के दर्द में
महिलाओं को पीरियड्स में काफी दर्द का सामना करना पड़ता है. दालचीनी का सेवन पीरियड्स के दर्द से आपको राहत दिला सकता है.
गठिया में है फायदेमंद
गठिया और जोड़ों की दर्द की समस्या में भी दालचीनी काफी अच्छा असर दिखाती है. अगर आप डाइट में दालचीनी को शामिल करते हैं तो यह आपको गठिया से राहत दिलाने में मदद करती है.
कब्ज
कब्ज की समस्या से आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. वहीं, दालचीनी का सेवन कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है.
हड्डियों के लिए है फायदेमंद
दालचीनी में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है. इस कारण इसको खाने से हड्डियां मजबूत रहती हैं.