गर्मियों में जल्दी खराब नहीं होगा खाना, बस करें ये सिंपल काम


Princy Sharma
01 May 2025

गर्मी

    गर्मियों में तापमान और नमी बढ़ने के कारण खाना जल्दी खराब होने लगता है. इससे खाने में बदबू, स्वाद में बदलाव और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

टिप्स

    लेकिन चिंता की बात नहीं,यहां बताए गए आसान टिप्स अपनाकर आप गर्मियों में खाने को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं.

खाना ठंडा होने के बाद ढकें

    गरम खाने को तुरंत ढकने से भाप अंदर रह जाती है और फफूंद लग सकती है. खाना जब नॉर्मल टेम्परेचर पर आ जाए तभी उसे ढकें.

बचे हुए खाने का क्या करें

    बचा खाना तुरंत फ्रिज में रखें और दोबारा खाने से पहले अच्छे से गर्म करें ताकि बैक्टीरिया खत्म हो जाएं.

दूध और दही को फ्रिज में रखें

    दूध और दही को ढककर फ्रिज में रखें और धूप से दूर रखें. गर्मी में दूध फट सकता है और दही बहुत खट्टा हो सकता है.

एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें

    खाना खुले या ढीले ढक्कन वाले डिब्बे में रखने से जल्दी खराब होता है. एयरटाइट कंटेनर में रखने से खाना ताजा बना रहता है.

ट्रैवल में ड्राई फूड साथ रखें

    अगर आप गर्मियों में बाहर जा रहे हैं और फ्रिज की सुविधा नहीं है, तो पराठे, अचार, थेपले जैसी सूखी चीजें साथ रखें जो देर तक चलती हैं.

नम चीजों को अलग रखें

    दाल, चावल या नम स्नैक्स को ऐसी जगह रखें जहां नमी कम हो. मॉइश्चर की वजह से फंगस जल्दी लग सकती है.

साफ और सूखे बर्तन का यूज करें

    गंदे बर्तन और गीले हाथ खाने को जल्दी खराब कर सकते हैं. इसलिए हमेशा साफ-सुथरे और सूखे बर्तन में खाना रखें.

More Stories