सच्चे मुस्लिम को ईद पर जरूर करने चाहिए ये काम
India Daily Live
09 Apr 2024
खुशियों का है त्योहार
ईद खुशियों का त्योहार है. हर मुस्लिम इस त्योहार को मनाता है.
बेसब्री से होता है इंतजार
एक माह रोजा रखने के बाद इस्लाम को मानने वाले हर एक व्यक्ति को ईद का बेसब्री से इंतजार रहता है.
रमजान का महीना होता है समाप्त
ईद के दिन से रमजान के पाक महीने समाप्ति हो जाती है.
बनाए जाते हैं व्यंजन
ईद पर तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं. इस दिन लोग नए-नए कपड़े पहनते हैं.
किए जाते हैं ये काम
ईद पर कुछ कामों को करना काफी जरूरी होता है. इन कामों को करना सुन्नत माना जाता है.
शरीर को करें साफ
ईद से पहले आपको अपने शरीर को साफ कर लेना है. नापाक शरीर से ईद की नमाज नहीं होती है.
बाहर जाने से पहले करें ये काम
इस दिन बाहर जाने से पहले आपको खजूर खाना चाहिए. इसको सुन्नत माना जाता है. आप शीर या खीर भी खा सकते हैं. इसको ईद की नमाज से पहले अदा करना होगा.
ईद की नमाज करें अदा
साफ कपड़े पहनने के बाद आपको ईद के दिन नमाज अदा करना काफी जरूरी है. बेहतर होगा कि आप 2 रकात की नमाज अदा करें.
फितरा दें
हर मुस्लमान को ईद की नमाज से पहले फितरा देना जरूरी होता है. 1किलो 633 ग्राम गेहूं या 1 किलो गेहूं की कीमत किसी गरीब को देना फितरा कहलाता है.