फर्स्ट सोलो ट्रिप पर इन 5 बातों का रखें ध्यान


Shanu Sharma
06 Sep 2026

सोलो ट्रिप क्यों है खास?

    अकेले सफर में आप अपनी पसंद और समय के हिसाब से घूम सकते हैं. इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और खुद फैसले लेने की क्षमता भी बेहतर होती है.

डेस्टिनेशन सोच-समझकर चुनें

    पहली सोलो ट्रिप के लिए ऐसी जगह चुनें, जहां सुरक्षा अच्छी हो और आना-जाना आसान हो. यात्रा से पहले मौसम और स्थानीय माहौल की जानकारी जरूर लें.

स्थानीय जानकारी जुटाएं

    जिस जगह जा रहे हैं, वहां की संस्कृति, भाषा, खान-पान और परिवहन व्यवस्था के बारे में पहले से पता कर लें. साथ ही असुरक्षित इलाकों की जानकारी भी रखें.

ट्रैवल प्लान घर वालों से शेयर करें

    आप कहां ठहर रहे हैं, ट्रेन या फ्लाइट का समय क्या है और किन जगहों पर जाने वाले हैं, इसकी जानकारी परिवार या किसी भरोसेमंद दोस्त को जरूर दें.

रोज लोकेशन अपडेट करें

    अकेले सफर के दौरान घर वालों को अपनी लोकेशन की जानकारी देते रहें. इससे किसी परेशानी की स्थिति में आपकी मदद करना आसान रहेगा.

दस्तावेज और इमरजेंसी कैश रखें

    आईडी प्रूफ, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और होटल बुकिंग की हार्ड कॉपी के साथ डिजिटल कॉपी भी सुरक्षित रखें. कुछ नकदी इमरजेंसी के लिए जरूर रखें.

कम सामान लेकर चलें

    सोलो ट्रिप में अपना सामान खुद संभालना पड़ता है. इसलिए सिर्फ जरूरी चीजें ही पैक करें. हॉस्टल या डोर्मेट्री जैसे विकल्प बजट के लिहाज से बेहतर हो सकते हैं.

अपनी गट फीलिंग पर भरोसा करें

    अगर किसी व्यक्ति या जगह को लेकर आपको असहज या असुरक्षित महसूस हो रहा है, तो उसे नजरअंदाज न करें. जरूरत लगे तो तुरंत वहां से दूर हो जाएं.

More Stories