इन जगहों पर मुफ्त में रहने खाने की सुविधा, नहीं पड़ेगा जेब पर असर


India Daily Live
22 Feb 2024

अलकनंदा नदी

    अलकनंदा नदी के तट पर मौजूद गुरुद्वारे में रुकना पूरी तरह से मुफ़्त है. यह चमोली जिले में स्थित है. यहां रहने के साथ खाना भी बिना किसी पैसे के उपलब्ध रहता है.

गोविंदा घाट

    उत्तराखंड में गोविंदा घाट गुरुद्वारा में रुकना और खाना पूरी तरह से मुफ्त है. अगर आपको हेमकुंड साहिब जाना हो या फूलों की घाटी में ट्रैकिंग करनी हो तो आप यहां रुक सकते हैं.

मोहकम सिंह

    गुजरात के द्वारका में गुरुद्वारा भाई मोहकम सिंह जी में रुकना और भोजन पूरी तरह से मुफ्त है. गुजरात यात्रा के दौरान आप यहां रूक सकते है.

गीता भवन

    ऋषिकेश के गंगा तट पर मौजूद गीता भवन में पर्यटकों और तीर्थयात्रियों के रहने के लिए लगभग 1,000 कमरे हैं. यहां आवास के साथ-साथ भोजन की मुफ्त में सेवा है.

आनंदाश्रम

    केरल का आनंदाश्रम में आने वालों के लिए खाना और बिस्तर बिना शुल्क के उपलब्ध है.

सुविधा

    केरल का आनंदाश्रम में आने वालों के लिए खाना और बिस्तर बिना शुल्क के उपलब्ध है.

मणिकरण साहिब गुरुद्वारा

    अगर आप हिमाचल प्रदेश में घूमने गए हैं, तो आप मणिकरण साहिब गुरुद्वारा में रुक सकते हैं.

पार्किंग की सुविधा

    मणिकरण साहिब गुरुद्वारा में पर्यटकों को मुफ्त आवास, भोजन और पार्किंग की सुविधा दी जाती है.

More Stories