Water Benefits: ग्लोइंग स्किन...बढ़ेगी इम्युनिटी, पानी पीने के 6 जबरदस्त फायदे चौंका देंगे


Bhoopendra Rai
03 Jan 2024

पानी कितना जरूरी

    हमारा शरीर का 60-65 फीसदी हिस्सा पानी है. अगर इसकी कमी हो जाती है तो सारा बैलेंस बिगड़ जाता है.

पानी बेहद जरूरी

    शरीर को फिट और स्वस्थ रखने के लिए पानी बेहद जरूरी है. इससे बॉडी को कई तरह के फायदे होते हैं. जानिए आगे...

1. चमकदार स्किन

    पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से त्वचा को नमी मिलती है, जिससे ये चमकदार बनती है और त्वचा रोगों से भी बचाव होता है.

2. इम्युनिटी बढ़ेगी

    पानी से शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालता है​, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और वजन नियंत्रित रहता है.

3. सुस्ती दूर होती है

    थका या सुस्त महसूस कर रहे हैं तो पानी पीएं. इससे रक्त में अधिक लाल रक्त कोशिकाओं के कारण अधिक ऑक्सीजन प्राप्त होता है और ऊर्जा मिलती है.

4. आंत साफ करता है पानी

    खाली पेट पानी का सेवन करने से आंत साफ होने में मदद मिलती है. सुबह का पानी पेट को अच्छी तरह से साफ करता है.

5. सिर दर्द से राहत

    पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से सिरदर्द और गंभीर माइग्रेन के दर्द से राहत मिलती है. पाचन बढ़िया रहता है.

6. वजन घटाता है

    तेजी से बढ़ते हुए वजन को कम करने में पानी अहम रोल अदा करता है. वजन कम करने की सोच रहे हैं तो पानी पर्याप्त मात्रा में पीएं.

कब पीना चाहिए पानी

    सुबह खाली पेट पानी पीने से स्किन, लिवर, किडनी और आंख से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं. इसलिए रोज सुबह खाली पेट पानी का सेवन करें.

More Stories