सात फेरों से पहले जरूर कराएं ये 7 मेडिकल जाचें


India Daily Live
10 Mar 2024

फुल ब्लड टेस्ट

    पूरे स्वास्थ्य का आकलन करने और एनीमिया या किसी और संक्रमण का पता लगाने के लिए आपको फुल ब्लड टेस्ट कराना चाहिए.

जेनेटिक स्क्रीनिंग

    जेनेटिक स्क्रीनिंग किसी भी जेनेटिक बीमारी की पहचान करने में मदद करती है. इसे कराने से भविष्य में संतानों के लिए सुरक्षा मिलती है.

सेक्सुअल ट्रांसमिशन इंफ्केशन

    दोनों भागीदारों (जोड़ों) के यौन स्वास्थ्य को सही रखने के लिए एसटीआई की जांच जरूरी है. इससे किसी भी प्रकार के संक्रमण का पता लगता है.

फर्टिलिटी टेस्ट

    फर्टिलिटी टेस्ट शादी करने वाले लड़का और लड़की दोनों को करानी चाहिए. इन टेस्ट में हार्मोन के स्तर, ओव्यूलेशन स्थिति और शुक्राणु की क्वालिटी का पता लगता है.

थायराइड फंक्शन टेस्ट

    थायराइड फंक्शन टेस्ट थायराइड हार्मोन के लेबल का पता लगाने के लिए होता है. हाइपोथायरायडिज्म या हाइपरथायरायडिज्म जैसी असामान्यता का भी पता लगा सकते हैं.

डायबिटीज स्क्रीनिंग

    इस जांच, जिसमें उपवास रक्त ग्लूकोज या एचबीए1सी परीक्षण शामिल हैं, डायबिटीज के जोखिम वाले लोगों की पहचान होती है.

​ब्लडप्रेशन की जांच

    ब्लडप्रेशर के लेबल की जांच से हाई और लो प्रेशर की पहचान करने में मदद मिलती है. इससे हृदय रोग और स्ट्रोक जैसी समस्याओं से लड़ने में मदद मिलती है.

More Stories