ब्लैक अंडरआर्म्स के चलते नहीं पहन पा रही हैं स्लीवलेस कपड़े, तुरंत करें ये काम
Shilpa Srivastava
10 Apr 2024
क्यों होते हैं अंदरआर्म ब्लैक
इसका एक बड़ा कारण पसीना आना, डेड स्किन सेल्स का जमा हो जाना होता है. कई बार टाइप कपड़े पहनने से जो स्किन रगड़ती है उससे भी यह हो जाता है.
स्लीवलेस कपड़े
ब्लैक अंदरआर्म्स के चलते अगर आप स्लीवलेस कपड़े भी नहीं पहन पाते हैं.
पाएं छुटकारा
5 तरीकों से आप इस परेशानी से निजात पा सकते हैं.
टी ट्री ऑयल
इसमें एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं. इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं और किसी स्प्रे की बोतल में डाल लें. इसे अंदरआर्म्स पर लगाएं.
हल्दी-सोडा-दूध-गुलाब जल
हल्दी, बेकिंग सोडा, गुलाब जल, कच्चा दूध को आधा चम्मच लें और इसमें थोड़ा-सा शहर मिलाएं. इसे नहाने से पहले लगाएं.
एलोवेरा जेल
एलोवेरा को काटकर इससे अंदर आर्म्स की मसाज करीब 20 मिनट तक करें. फिर जब यह सूख जाए तो इसे धो लें.
नींबू का रस
नींबू के रस को अंडर आर्म्स पर लगाएं. फिर इसे धो लें. इससे डेड सेल्स हट जाते हैं.
आलू का रस
आलू को छील लें और कद्दूकस कर लें. फिर कॉटन की मदद से इसे अंडर आर्म्स पर लगाएं और 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो दें.