शराब नहीं भारत में 85 फीसदी 'फैटी लिवर' की ये है वजह, जानकर चौंक जाएंगे


Garima Singh
19 Apr 2025

क्या है MASLD?

    MASLD एक ऐसी लीवर बीमारी है जो शराब से नहीं, बल्कि खराब आहार और गतिहीन जीवनशैली से होती है.

85% मामले गैर-अल्कोहलिक

    अपोलो हॉस्पिटल्स की 2024 रिपोर्ट के मुताबिक ढाई लाख लोगों में 65% लोगों में फैटी लीवर पाया गया, जिनमें 85% मामले गैर-अल्कोहलिक थे.

बच्चों में भी बढ़ रही बीमारी

    चौंकाने वाली बात यह है कि 15 साल से कम उम्र के बच्चों में MASLD के मामले बढ़ रहे हैं. यह हमारी बदलती जीवनशैली और पोषण की कमी का नतीजा है.

MASLD के प्रमुख कारण

    भारत में मोटापा, इंसुलिन प्रतिरोध और टाइप 2 मधुमेह की बढ़ती दर MASLD को बढ़ावा दे रही है. परिष्कृत कार्बोहाइड्रेट और कम शारीरिक गतिविधि इसका मुख्य कारण हैं.

MASLD का खतरा

    MASLD बिना लक्षणों के बढ़ता है और MASH, सिरोसिस या लीवर कैंसर का कारण बन सकता है. यही इसे लीवर प्रत्यारोपण का प्रमुख कारण बनाता है.

MASLD को रोका जा सकता है

    अच्छी खबर यह है कि MASLD को शुरुआती चरणों में रोका और ठीक किया जा सकता है. सही जीवनशैली और समय पर जांच से इसे नियंत्रित करना संभव है.

More Stories