गाजा का रमजान महीने में कर दो सफाया, बोला इजरायल
Shubhank Agnihotri
03 Mar 2024
कोई रियायत नहीं
इजरायल के कट्टर दक्षिणपंथी नेता अमिहाई एलियाहू ने कहा कि गाजा को रमजान के महीने में कोई रियायत नहीं मिलनी चाहिए.
दुश्मनों का सफाया
इजरायली मंत्री ने कहा कि इसी महीने के भीतर ही हमें दुश्मनों का सफाया कर देना चाहिए.
रमजान महीने को नजरअंदाज किया जाए
एक इंटरव्यू के दौरान मंत्री ने कहा कि रमजान महीने को नजरअंदाज किया जाए और हमास को खत्म करने पर काम किया जाए.
अरब देशों की खिलाफत
एलियाहू ओत्जमा येहुदित पार्टी के मेंबर हैं. यह पार्टी अरब देशों की खिलाफत के लिए जानी जाती है.
विवादित टिप्पणी
वे इससे पहले भी अपनी विवादित टिप्पणियों के चलते चर्चा में रह चुके हैं. उन्होंने पिछले साल कहा था कि गाजा का अस्तित्व नहीं रहना चाहिए.
परमाणु हथिारों का प्रयोग
एलियाहू ने गाजा के लोगों पर परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने की भी बात कही थी.
दोबारा सीजफायर
एलियाहू ने यह बयान ऐसे समय दिया है जब गाजा में दोबारा सीजफायर होने की बात चल रही है.
रमजान से पहले ही बैन
रमजान के दौरान इजरायल पहले ही अल-अक्सा-मस्जिद तक फिलिस्तीनियों की पहुंच पर बैन लगा चुका है.