हफ्ते में सिर्फ 4 दिन काम और फिर आराम... इस देश में हुई शुरुआत!
Shubhank Agnihotri
28 Jan 2024
धीरे-धीरे बढ़ रहा ट्रेंड
हफ्ते में सिर्फ चार दिन काम करने का ट्रेंड धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है.
4 वर्किंग डे कल्चर
अब इस लिस्ट में ताजा नाम जर्मनी का भी जुड़ गया है. यहां कई कंपनियों ने 4 वर्किंग डे कल्चर को अपनाया है.
कई देशों ने अपनाया
जर्मनी से पहले कई देशों में इस तरह के वर्किंग कल्चर को अपनाया जा चुका है.
चार दिनों की कार्य संस्कृति
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, जर्मनी में कई कंपनियां हफ्ते में चार दिनों की कार्य संस्कृति को अपना रही हैं.
वेतन में भी कटौती नहीं
मजेदार बात है कि हफ्ते के शेष बचे तीन दिन कर्मचारियों को आराम दिया जा रहा है. साथ ही उनके वेतन में भी किसी प्रकार की कोई कटौती नहीं हो रही है.
कंपनियां टेस्टिंग मोड में
जर्मनी में कई कंपनियां 4 वर्किंग डे कल्चर को टेस्ट कर रही हैं. इस टेस्टिंग में लगभग 45 कंपनियां हिस्सा ले रही हैं.
ब्रिटेन में भी हुआ प्रयोग
इससे पहले साल 2022 में भी ब्रिटेन की कई कंपनियों ने इसी तरह का प्रयोग किया था.
एक फरवरी से बदलाव
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस प्रयोग में शामिल कंपनियां एक फरवरी से इन बदलावों को अमल में लाएंगी.