TMC ने राज्यसभा के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव, देखें लिस्ट
Naresh Chaudhary
11 Feb 2024
नामों की घोषणा
तृणमूल कांग्रेस ने अपनी पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों के घोषणा कर दी है.
अकेले चुनाव की घोषणा
पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने विपक्ष के महागठबंधन से अलग होकर चुनाव लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था.
सागरिका घोष
टीएमसी की ओर से राज्यसभा चुनाव में जानी-मानी पत्रकार और लेखिका सागरिका घोष को टिकट दिया गया है.
नदीमुल हक
तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी के मौजूदा राज्यसभा सांसद नदीमुल हक को भी राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है.
सुष्मिता देव
टीएमसी ने पूर्व सांसद सुष्मिता देव को भी अपना उम्मीदवार बनाया है.
ममता बाला ठाकुर
इनके अलावा पार्टी की वरिष्ठ नेता ममता बाला ठाकुर भी टीएमसी की ओर से राज्यसभा की उम्मीदवार होंगी.
यहां की घोषणा
तृणमूल कांग्रेस की ओर से इन नामों की घोषणा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की गई है.
इस तारीख को मतदान
राज्यसभा सदस्यों के लिए 27 फरवरी को मतदान होगा, जबकि नामांकन की आखिरी तारीख 15 फरवरी है.