नवरात्रि में कालकाजी मंदिर जाने वालों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी


Ritu Sharma
30 Mar 2025

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के दिशानिर्देश

    इन रास्तों से बचें - बाहरी रिंग रोड से आस्था कुंज रोड और लोटस टेंपल रोड के टी-प्वाइंट तक श्मशान घाट रोड पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा.

इन सड़कों पर भी ट्रैफिक प्रतिबंध

    पारस चौक, मोदी मिल फ्लाईओवर, आस्था कुंज रोड, कैप्टन गौर मार्ग, मां आनंदमयी मार्ग और लोटस टेंपल रोड पर वाहनों की आवाजाही सीमित रहेगी.

पैदल यात्रियों के लिए एंट्री और एग्जिट प्वाइंट

    प्रवेश - श्मशान घाट रोड (राम प्याऊ के पास) और लोटस टेंपल रोड (एनएसआईसी मेट्रो स्टेशन के पास). निकासी: आउटर रिंग रोड (कालकाजी रेड लाइट के पास) और श्मशान घाट रोड.

प्राइवेट वाहनों की पार्किंग पर निर्देश

    भक्तों को सलाह दी गई है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थानों में ही पार्क करें. सड़क किनारे पार्किंग से बचें ताकि यातायात बाधित न हो.

पब्लिक ट्रांसपोर्ट का करें इस्तेमाल

    कालकाजी मंदिर आने वाले भक्तों को दिल्ली मेट्रो और बसों जैसी सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का उपयोग करने की सलाह दी गई है.

संदिग्ध वस्तुओं की सूचना दें

    यदि कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें और सतर्क रहें.

VIP एंट्री और पार्किंग

    वीआईपी श्रद्धालु श्मशान घाट रोड से मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं और उनके लिए मंदिर परिसर के भीतर विशेष पार्किंग की व्यवस्था है.

More Stories