भारत के ऐसे अंडरवर्ल्ड डॉन जिनसे कांपती थी दुनिया


India Daily Live
19 Apr 2024

गैंगस्टर का गढ़

    भारत में एक से बढ़कर एक डॉन, माफिया और गैंगस्टर पैदा हुए हैं. उनके किस्से सुनकर लोगों की रुह कांप जाती थी.

लोग थर-थर कांपते थे

    आगे की स्लाइड्स में आप उन अंडरवर्ल्ड डॉन के बारे में जानेंगे जिनसे लोग थर-थर कांपते थे.

करीम लाला

    करीम लाला तस्करी और गैर-कानूनी दुनिया में बड़ा नाम था. करीम अफगानिस्तान में पैदा हुआ और मुंबई में अपना साम्राज्य खड़ा कर दिया.

वरदराजन मुदलियार

    जल्दी अमीर बनने की ख्वाहिश ने वरदराजन मुदलियार को अंदरवर्ल्ड की दुनिया का सरताज बना डाला था. मुंबई आने पर उसने कुली का काम किया और बाद में अवैध शराब के कारोबार में लग गया.

दाउद इब्राहिम

    अंडरवर्ल्ड की बात ही दाउद इब्राहिम के बिना अधूरी है. वह भारत का मोस्ट वांटेड अपराधी है. वह 1993 के मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड है.

छोटा राजन

    बड़ा राजन की हत्या के बाद उसके काले धंधों को आगे बढ़ाने वाला छोटा राजन था. उसने बड़ा राजन के हत्यारों को मारने की कसम खाई थी.

अबू सलेम

    अबू सलेम आजमगढ़ का रहने वाला था. वह दाउद इब्राहिम के लिए काम करता था. अबू सलेम फिल्म निर्माताओं से पैसा वसूलने के लिए जाना जाता था.

छोटा शकील

    छोटा शकील को दाउद इब्राहिम का राइट हैंड कहा जाता था. मुबंई बम धमाकों में वह मुख्य आरोपी था.

रवि पुजारी

    गैंगस्टर रवि पुजारी को सेनेगल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था. वह जाली पासपोर्ट बनाकर साउथ अफ्रीका चला गया था.

हाजी मस्तान

    हाजी मस्तान मुंबई का पहला अंडरवर्ल्ड डॉन था. बाहुबली माफिया उसे तस्कर हाजी मस्तान भी कहते थे.

More Stories