UP में इन 18 सांसदों के टिकट पर लटकी तलवार!
Avinash Kumar Singh
07 Feb 2024
75 प्लस
2024 लोकसभा चुनाव में 75 प्लस वाले सांसदों का बीजेपी इस बार टिकट काटने की तैयारी में है.
18 सांसद
75 साल की उम्र पार कर चुके या इसके दहलीज पर खड़े ऐसे सांसदों की संख्या 18 बताई जा रही हैं. जिनके टिकट पर ग्रहण हैं.
टिकट पर ग्रहण
75 साल की उम्र के दहलीज पर खड़े सांसदों में कानपुर के सत्यदेव पचौरी, बहराइच के अक्षयवर लाल गाजियाबाद से जनरल वीके सिंह, फिरोजाबाद के चंद्रसेन जादौन का नाम हैं.
बेटिकट का खतरा
वहीं मेरठ से राजेंद्र अग्रवाल, हाथरस राजवीर दिलेर, मथुरा हेमा मालिनी, बरेली संतोष गंगवार, इलहाबाद से रीता बहुगुणा जोशी के टिकट पर ग्रहण है.
उम्रदराज होना फैक्टर
डुमरियागंज से सांसद जगदंबिका पाल, देवरिया से रमापति राम त्रिपाठी समेत कई उम्रदराज नेता इस बार बेटिकट हो सकते हैं.
75 पार नेता
75 साल के करीब के कुछ नेताओं को बीजेपी चुनाव में उतारेगी. जैसे यूपी के वाराणसी से पीएम मोदी और लखनऊ से राजनाथ सिंह.
कुछ अपवाद
BJP ने कुछ अपवाद रखे है. पार्टी के रणनीतिकारों ने वरिष्ठ नेताओं को चुनावी मैदान में अघोषित तौर पर उतारने का फैसला किया है.
संशय के बादल
वहीं पीलीभीत से वरुण गांधी, सुल्तानपुर से मेनका गांधी बदायूं से मौजूदा सांसद बेटी संघमित्रा मौर्य के टिकट पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं.