इतने प्रॉपर्टी की मालकिन हैं सोनिया गांधी, लेकिन खुद की कार नहीं!
India Daily Live
16 Feb 2024
राज्यसभा
सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया है.
कुल संपत्ति
हलफनामे में सोनिया गांधी ने अपनी कुल संपत्ति 12.53 करोड़ रुपये बताया है.
इजाफा
2019 लोकसभा चुनाव की तुलना में सोनिया की चल और अचल संपत्ति में 72 लाख रुपये का इजाफा हुआ है.
कोई कार नहीं
सोनिया गांधी के पास खुद की कोई कार नहीं है. 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान भी सोनिया ने कोई वाहन नहीं होने का जिक्र किया था.
तीन बीघा जमीन
नई दिल्ली के डेरामंडी गांव में सोनिया गांधी के पास तीन बीघा जमीन है, जिसकी कुल बाजार कीमत 5.88 करोड़ बताई गई है.
किताबों से रायल्टी
सोनिया के पास 88 किलो चांदी, 1267 ग्राम सोना और ज्वेलरी हैं. आमदनी के रूप में उन्हें किताबों से रायल्टी मिलती है.
केस पेंडिंग
सोनिया गांधी के खिलाफ नेशनल हेराल्ड मामले में धारा 420, 120 बी, 403, 406 के तहत एक केस पेंडिंग है.