रामलला, आदि शंकराचार्य से लेकर... अरुण योगीराज ने बनाई ये मूर्तियां


Purushottam Kumar
21 Jan 2024

रामलला की मूर्ति स्थापित

    राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की मूर्ति स्थापित की जा चुकी है. कर्नाटक के रहने वाले अरुण योगीराज ने रामलला की यह मूर्ति बनाई है.

अरुण योगीराज ने बनाई मूर्ति

    अरुण योगीराज कर्नाटक के मैसूर जिले के रहने वाले हैं और उनकी कई पीढियां इस काम को करती आई है.

योगीराज ने बनाई कई मूर्तियां

    आइए जानते हैं अरुण योगीराज ने भगवान राम के अलावा और किन-किन मुर्तियों को बनाया है.

सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति

    अरुण योगीराज ने इंडिया गेट के पास स्थापित सुभाष चंद्र बोस की 30 फीट की मूर्ति बनाई है

आदि शंकराचार्य की मूर्ति

    अरुण योगीराज ने भगवान आदि शंकराचार्य की 12 फीट की मूर्ति बनाई है जिसे केदारनाथ में स्थापित की गई है.

हनुमान की मूर्ति

    अरुण योगीराज ने भगवान हनुमान की 21 फीट की मूर्ति बनाई है. इस मूर्ति को मैसूर में स्थापित किया गया है.

भीमराव आंबेडकर की मूर्ति

    मैसूर में बाबासाहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की लाइफ साइज प्रतिमा, जिसे सफ़ेद संगमरमर से गढ़ा गया था

गरुड़ की प्रतिमा

    अरुण योगीराज ने मैसूर में स्थापित भगवान विष्णु के वाहन गरुड़ की प्रतिमा बनाई है.

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की मूर्ति

    अरुण योगीराज ने रामकृष्ण परमहंस की आदमकद प्रतिमा बनाई है. इस प्रतिमा को मैसूर में स्थापित किया गया है.

माहेश्वरी माता की प्रतिमा

    अरुण योगीराज ने माहेश्वरी माता की प्रतिमा बनाई है जिसे आंध्र प्रदेश में स्थापित किया गया है.

भगवान बुद्ध की प्रतिमा

    अरुण योगीराज ने कई अलग-अलग डिजाइनों में भगवान बुद्ध की प्रतिमा बनाई है.

भगवान शिव की प्रतिमा

    अरुण योगीराज ने सोपस्टोन से भगवान शिव की 6 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई है.

More Stories