क्या 22 जनवरी को मनाया जाएगा राम राज्य दिवस, घोषित होगा राष्ट्रीय अवकाश?
Gyanendra Tiwari
01 Jan 2024
प्राण प्रतिष्ठा
22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है. पूरा देश राममय माहौल में रंग गया है.
राष्ट्रीय अवकाश
22 जनवरी को राष्ट्रीय राम राज्य दिवस मनाने की बातें चल रही हैं. इसी बीच इस दिन राष्ट्रीय अवकाश घोषित किए जाने की भी मांग उठने लगी है.
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स
दरअसल, कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स नाम की संस्था ने 22 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने के संबंध में ज्ञापन भेजा है.
CAIT ने पीएम मोदी को भेजा ज्ञापन
CAIT ने पीएम मोदी को ज्ञापन भेजकर ये मांग की है कि इस दिन राम लाला की प्राण प्रतिष्ठा होगी तो राष्ट्रीय अवकाश घोषित कर दिया जाए.
उद्घाटन समारोह
CAIT की मानें तो 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन समारोह ने देश भर में लगभग 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक के नए व्यापार के दरवाजे खोले हैं.
राम राज दिवस
22 जनवरी को राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के दिन ही नहीं बल्कि हर साल इसे राम राज दिवस के रूप में मनाया जाए और इसे राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए.
घोषित किया जा सकता है राष्ट्रीय अवकाश
हालांकि, अभी तक इस संबंध में सरकार की ओर से कुछ नहीं कहा गया है कि 22 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश रहेगा या नहीं. लेकिन उम्मीद यही जताई जा रही है कि इस दिन राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जा सकता है.