अगले 5 दिनों में कैसा रहेगा मौसम? यहां जाने पूरा हाल


Garima Singh
2025/03/20 19:15:43 IST

पूर्वी भारत में मौसम

    पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कई जगहों पर 23 मार्च 2025 को तेज हवा के साथ बारिश और ओले पड़ने की संभावना है.

Credit: canva

दक्षिण भारत में मौसम

    दक्षिण भारत के कई इलाकों में 21 से 23 मार्च के बीच गरज के साथ भारी बारिश की आशंका है.

Credit: canva

सर्वाधिक तापमान

    19 मार्च को सबसे अधिक तापमान बोलनगीर, ओडिशा का दर्ज किया गया.यहां मैक्सिमम तापमान 41.1 डिग्री दर्ज किया गया.

Credit: canva

उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम

    उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 2-3 दिनों में तापमान की बढ़ोतरी में कोई खास बदलाव दर्ज नहीं किया जाएगा. हालाँकि उसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखी जा सकती है.

Credit: canva

मध्य भारत में मौसम

    मध्य भारत में अगले 2 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी दर्ज की जाएगी.

Credit: canva

पूर्वी भारत में मौसम

    पूर्वी भारत में अगले 24 घंटे में कोई खास परिवर्तन नहीं होंगे. लेकिन उसके बाद तापमान में 4 से 6 डिग्री तक कमी आएगी.

Credit: canva

पश्चिम बंगाल में बढ़ेगा तापमान

    पश्चिम बंगाल में अगले 3 दिनों के बाद तापमान बढ़ेगा. तापमान में वृद्धि 2-3 डिग्री सेल्सियस की होगी.

Credit: canva

21 मार्च को इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

    उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.

Credit: canva
More Stories