सॉफ्ट लैंडिंग के लिए तैयार हुआ चंद्रयान-3
इतिहास
आज भारत इतिहास रचने के लिए तैयार है.
विक्रम लैंडर
23 अगस्त को यानी आज विक्रम लैंडर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा.
ISRO
ISRO की ओर से पूर्व में साझा की गई जानकारी के अनुसार चंद्रयान-3 को शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद पर उतारा जाएगा.
सीधा प्रसारण
इसका सीधा प्रसारण आज शाम 5 बजकर 20 मिनट पर किया जाएगा.
इसरो की वेबसाइट
चंद्रयान-3 के सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण आप इसरो की वेबसाइट. ISRO का यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज पर देख सकते हैं.
14 जुलाई
भारत ने बीते 14 जुलाई को चंद्रयान-3 लॉन्च किया था.
23 अगस्त
लॉन्चिंग के बाद यह समय पर आज यानी 23 अगस्त को इसे चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करनी है.
चांद की सतह पर
चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के महज 28 दिन बाद रूस ने लूना-25 को लॉन्च किया था जिसे 21 अगस्त को चांद की सतह पर उतरना था लेकिन लैंडिंग से एक दिन पहले यानी 20 अगस्त को लूना-25 क्रैश हो गया था.
पूरा सिस्टम
चंद्रयान-3 का पूरा सिस्टम एकदम सही है, जिसकी गवाह है उसकी भेजी चांद की ये सबसे नई तस्वीर जिसे इसरो ने जारी किया है.
View More Web Stories