क्या है Double Pneumonia? जिसके कारण पोप फ्रांसिस का हुआ निधन


Princy Sharma
21 Apr 2025

Pope Francis को क्या हुआ?

    लंबी बीमारी के चलते 88 साल की उम्र में Pope Francis का निधन हो गया. उन्हें काफी समय से डबल न्यूमोनिया बीमारी का सामना कर रहे थे.

क्या होता है डबल न्यूमोनिया?

    ये एक खतरनाक बीमारी है जिसमें दोनों फेफड़ों में इंफेक्शन हो जाता है. इससे सांस लेना बहुत मुश्किल हो जाता है क्योंकि lung sacs में सूजन और पानी भर जाता है.

किन वजहों से होता है ये रोग?

    डबल न्यूमोनिया बैक्टीरिया, वायरस या फंगस से हो सकता है. कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में यह जल्दी फैलता है.

बैक्टीरिया से कैसे फैलता है?

    स्ट्रेप्टोकोकस न्यूमोनिया और माइकोप्लाज्मा न्यूमोनिया जैसे बैक्टीरिया से इस बीमारी का खतरा हो सकता है. माइकोप्लाज्मा वाला न्यूमोनिया का धीरे-धीरे प्रभाव होता है.

वायरल इंफेक्शन भी बड़ा कारण

    फ्लू और सर्दी-जुकाम के वायरस जैसे Influenza और Rhinovirus इसके कारण बन सकते हैं.

फंगस से कैसे फैलता है?

    जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है उन्हें Histoplasma और Candida जैसे फंगस के कारण न्यूमोनिया हो सकता है.

ये लोगों को है खतरा

    बूढ़े लोग, बच्चे और डायबिटीज, हार्ट डिजीज, या कैंसर के मरीजों को इस बीमारी का ज्यादा खतरा होता है.

धूम्रपान और प्रदूषण भी जिम्मेदार

    सिगरेट पीने से फेफड़े कमजोर हो जाते हैं और एयर पॉल्यूशन फेफड़ों पर दबाव डालता है. इससे न्यूमोनिया का खतरा बढ़ जाता है.

लक्षण नजरअंदाज न करें

    तेज बुखार, सांस की तकलीफ, लगातार खांसी, सीने में दर्द, कमजोरी, थकान और ठंड के साथ पसीना आना ये सब संकेत हैं कि आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए.

डिस्क्लेमर

    यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.

More Stories