कौन हैं 23 की श्रीलीला जो 34 साल के कार्तिक आर्यन के साथ करेंगी 'आशिकी'
Babli Rautela
16 Feb 2025
बॉलीवुड में डेब्यू
कार्तिक आर्यन की आशिकी 3 में अहम किरदार निभाने वाली श्रीलीला साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जो इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं.
श्रीलीला की सादगी
फिल्म का पहला लुक जारी होते ही श्रीलीला की सादगी और कार्तिक के इंटेंस अवतार ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर लिया.
2019 से की थी करियर की शुरूआत
श्रीलीला ने 2019 में कन्नड़ फिल्म 'किस' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, और अब तक कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं.
'डांसिंग क्वीन'
पुष्पा 2 के वायरल गाने 'किसिक' में अल्लू अर्जुन के साथ नजर आने के बाद श्रीलीला को 'डांसिंग क्वीन' के तौर पर खूब सराहा गया.
एक्ट्रेस के साथ MBBS डॉक्टर
श्रीलीला सिर्फ एक सफल एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि 2021 में MMBS की डिग्री हासिल करने वाली एक प्रमाणित डॉक्टर भी हैं
दिवाली 2025 में रिलीज होगी फिल्म
अनुराग बसु की डायरेक्टेड आशिकी 3 दिवाली 2025 में रिलीज होगी, जिसमें श्रीलीला कार्तिक आर्यन की प्रेमिका की रोल निभाएंगी.
बेंगलुरु में रहकर की पढ़ाई
श्रीलीला का जन्म मिशिगन, यूएस में हुआ था, लेकिन उन्होंने बेंगलुरु में रहकर अपनी पढ़ाई और अभिनय करियर को आगे बढ़ाया.
आशिकी 3 तय करेगी करियर
आशिकी 3 में श्रीलीला की परफॉर्मेंस यह तय करेगी कि क्या वह हिंदी सिनेमा में भी उतनी ही सफलता हासिल कर पाती हैं जितनी दक्षिण में कर चुकी हैं.
एनर्जी और खूबसूरती के लिए मशहूर
तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकीं श्रीलीला, अपनी एनर्जी और खूबसूरती के लिए मशहूर हैं.