इस सवाल का जवाब देने से चूक गईं भारत की सिनी शेट्टी, नहीं तो बन जातीं मिस वर्ल्ड
Sagar Bhardwaj
10 Mar 2024
क्रिस्टीना पिस्जकोवा बनी मिस वर्ल्ड 2024
शनिवार को मुंबई के (भारत में 28 साल बाद) जियो कन्वेंशन सेंटर में हुए मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के फिनाले में चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्जकोवा को मिस वर्ल्ड 2024 चुन लिया गया.
यास्मीना जायटौन रहीं फर्स्ट रनर-अप
वहीं मिस लेबनान, यास्मीना जायटौन फर्स्ट रनर-अप रहीं.
112 सुंदरियों ने लिया हिस्सा
इस प्रतियोगिता में दुनियाभर की कुल 112 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था.
सिनी शेट्टी खिताब से चूकीं
भारत की 22 साल की सिनी शेट्टी इस प्रतियोगिता में टॉप 8 में अपनी जगह बनाने में सफल रहीं लेकिन खिताब नहीं जीत सकीं.
क्रिस्टीना पिस्जकोवा से पूछा गया सवाल
क्रिस्टीना पिस्जकोवा से पूछा गया कि महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ा कौन सा मुद्दा आपके लिए चिंता का विषय है और क्यों?
क्रिस्टीना का जवाब
उन्होंने कहा- महावारी, 'महावारी को लेकर आज भी कई देशों में महिलाएं शर्मिंदगी महसूस करती हैं. वे इस पर बात करने से डरती हैं और इस समस्या में उन्हें पूर्ण सहयोग नहीं मिलता.'
सिनी शेट्टी से पूछा गया सवाल
आप कुछ ऐसे सुझाव दें जिनकी मदद से सोशल मीडिया के जरिए महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा सके?
सिनी का जवाब
आज सोशल मीडिया बहुत पावरफुल है. सोशल मीडिया के जरिए बदलाव और जागरुकता फैलाने का काम किया जा सकता है. इसमें जेन Z की सहायता ली जा सकती है और मैं खुद जेन Z का हिस्सा हूं. आज सोशल मीडिया के जरिए जागरूकता फैलाकर महिलाओं को बढ़ावा दिया जा सकता है. मैं इस क्रम में एक रोशनी, एक जरिया और एक बदलाव की ताकत बनना चाहती हूं.