फिल्म को Oscar में भेजने का क्या है नियम? जानें
Sagar Bhardwaj
11 Mar 2024
कब हुई थी शुरुआत
अमेरिकन एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की ओर से दिए जाने वाले ऑस्कर अवार्ड की शुरुआत 16 मई 1929 हुई थी.
लॉस एंजिल्स में होता है आयोजन
ऑस्कर समारोह लॉस एंजिल्स के कोडेक स्टूडियो में होता है. यहां 3,332 लोगों के बैठने की जगह है.
ओपेनहाइमर को बेस्ट फिल्म का ऑस्कर
96वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में ओपेनहाइमर ने बेस्ट फिल्म समेत कुल सात अवॉर्ड अपने नाम किए हैं.
रॉबर्ट डाउनी जूनियर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर
किलियन मर्फी बेस्ट एक्टर, क्रिस्टोफर नोलन बेस्ट डायरेक्टर बने हैं, रॉबर्ट डाउनी जूनियर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला.
किस फिल्म को मिले सबसे ज्यादा ऑस्कर
'बेन- हर', 'टाइटेनिक' और 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स को सबसे अधिक 11-11 ऑस्कर मिले थे.
एक ऑस्कर ट्रॉफी को बनाने में कितना खर्च
एक ऑस्कर ट्रॉफी को बनाने में 400 डॉलर यानी करीब 33 हजार 77 रुपये लगते हैं.
ऑस्कर में कैसे भेजी जाती हैं फिल्में
ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म की लंबाई कम से कम 40 मिनट की होनी चाहिए.
ऑस्कर के लिए फिल्म भेजने का नियम
ऑस्कर के लिए नॉमिनेट होने वाली फिल्म 33 MM या 70 MM के प्रिंट में 24 फ्रेम प्रति सेकेंड या 48 फ्रेम प्रति सेकेंड की होनी चाहिए.
अंग्रेजी में होना चाहिए सबटाइटल
रीजनल लैंग्वेज कैटेगरी में भेजी जाने वाली फिल्म के सबटाइटल अंग्रेजी में होना बेहद जरूरी है.
1280x720 होना चाहिए रिजोल्यूशन
फिल्म का रिजोल्यूशन भी 1280x720 से कम नहीं होना चाहिए.
बीते एक साल में रिलीज होनी चाहिए फिल्म
नॉमिनेटेड फिल्म बीते साल 1 जनवरी से 31 दिसंबर की आधी रात के बीच रिलीज हुई होनी चाहिए.
सिलियन मर्फी को बेस्ट एक्टर का ऑस्कर
फिल्म ओपेनहाइमर के लिए अभिनेता सिलियन मर्फी को बेस्ट एक्टर का ऑस्कर दिया गया.