52वें बर्थडे पर देखें करण जौहर की ये सुपरहिट फिल्में, जो हर बार दिल जीतती हैं
करण जौहर का फिल्मी जादू
52वें जन्मदिन पर याद करें करण जौहर की 5 सुपरहिट फिल्में, जिनसे बॉलीवुड को मिला नया रंग और कई चमकते सितारे.
कुछ कुछ होता है
करण की डेब्यू फिल्म जिसने रोमांस को नई परिभाषा दी. शाहरुख, काजोल और रानी की केमिस्ट्री आज भी दिलों में बसी है.
कभी खुशी कभी गम
फिल्म नहीं, एक फीलिंग है K3G. मां-बाप, प्यार और पारिवारिक रिश्तों की कहानी ने हर पीढ़ी को रुलाया और हंसाया.
स्टूडेंट ऑफ द ईयर
आलिया, वरुण और सिद्धार्थ की चमकदार शुरुआत. करन ने सिर्फ फिल्म नहीं बनाई, तीन सुपरस्टार्स को जन्म दिया.
ऐ दिल है मुश्किल
रणबीर, अनुष्का और ऐश्वर्या ने मिलकर अधूरे प्यार को इतना खूबसूरत बना दिया कि लोग ‘चन्ना मेरेया’ सुनते ही भावुक हो जाते हैं.
रॉकी और रानी
रणवीर-आलिया की धमाकेदार केमिस्ट्री और धर्मेंद्र-शबाना का प्यार… इस फिल्म में है ड्रामा, हंसी और परिवार की मिठास.
ब्रह्मास्त्र
ब्रह्मास्त्र एक आधुनिक पौराणिक फैंटेसी फिल्म है, जिसमें शिवा अपनी रहस्यमयी शक्तियों को जानकर ब्रह्मास्त्र को बचाने की अद्भुत यात्रा पर निकलता है.
माई नेम इस खान
My Name Is Khan एक ऑटिस्टिक मुस्लिम व्यक्ति की कहानी है, जो 9/11 के बाद अमेरिका में नफरत के बीच अपने प्यार और सच्चाई की तलाश करता है.
वीकेंड बिंजिंग करन के नाम
इस वीकेंड करण जौहर की ये फिल्में देखें और समझें कि क्यों उन्हें बॉलीवुड का सबसे बड़ा स्टोरीटेलर कहा जाता है.