लद्दाख की खूबसूरती में खोईं सारा अली खान


Babli Rautela
03 Sep 2026

पहाड़ों में मस्ती का अंदाज

    सारा ने लद्दाख की यात्रा में बिना किसी बनावटी फोटोशूट के अपनी छुट्टियों का भरपूर आनंद लिया है.

पानी के किनारे का सुकून भरा पल

    एक तस्वीर में एक्ट्रेस पानी के किनारे बैठकर उससे खेलती दिख रही हैं. पीछे ऊंचे पहाड़ बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं, जो पूरे फ्रेम को और आकर्षक बना देते हैं.

स्टाइलिश लुक के साथ कूल मूड

    सारा ने स्टाइलिश धूप का चश्मा पहना है, जो छुट्टियों पर आई कूल गर्ल के अंदाज से बिल्कुल मेल खाता है. उनका यह लुक फैंस को खासतौर पर पसंद आ रहा है.

झील किनारे शांत पोज

    एक अन्य फोटो में वे प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट और बकेट हैट पहने झील के किनारे पहाड़ों के सामने खड़ी हैं.

साफ आसमान और शांत झील

    एक तस्वीर में सारा पानी के किनारे खड़ी होकर सामने पहाड़ों को निहार रही हैं.

फुक्ताल मठ की यादगार तस्वीर

    इस यात्रा में सारा फुक्ताल मठ भी गईं. उन्होंने रंगीन प्रवेश द्वार पर अपने यात्रा साथियों के साथ एक ग्रुप फोटो खिंचवाई, जो यात्रा के खास पलों में से एक है.

ऊबड़-खाबड़ रास्तें

    सफेद टी-शर्ट, भूरे रंग के शॉर्ट्स और चौड़ी किनारी वाली टोपी पहने सारा ऊबड़-खाबड़ इलाके की सैर करती नजर आ रही हैं.

More Stories