खाना बनाकर बन गए अरबपति! ये हैं भारत के सबसे अमीर शेफ


Babli Rautela
10 Apr 2026

भारत के नंबर 1 अमीर शेफ

    संजीव कपूर भारतीय शेफों में सबसे आगे हैं. उन्होंने विकास खन्ना, रणवीर ब्रार और हरपाल सिंह सोखी जैसे नामी शेफों को नेटवर्थ के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया है.

'खाना खजाना' से शुरू हुआ सफर

    90 के दशक में शुरू हुए शो 'खाना खजाना' ने संजीव कपूर को एशिया का सबसे लंबा चलने वाला कुकिंग शो दिया.

यूट्यूब पर मोटी कमाई

    संजीव कपूर का यूट्यूब चैनल 'संजीव कपूर खजाना' 7.93 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ लाखों लोगों तक पहुंचता है.

बिजनेस एम्पायर

    कपूर ने 'वंडरशेफ' किचन प्रोडक्ट्स की रेंज और 'द येलो चिली' जैसी रेस्टोरेंट चेन शुरू की. इसके अलावा उन्होंने 150 से ज्यादा बेस्टसेलिंग कुकबुक्स लिखीं.

1165 करोड़ रुपये की नेटवर्थ

    रिपोर्ट्स के मुताबिक संजीव कपूर की कुल नेटवर्थ 1165 करोड़ रुपये है. यह उन्हें भारत का सबसे अमीर शेफ बनाती है.

पद्म श्री समेत कई सम्मान

    साल 2017 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया, जो देश का चौथा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है.

खाना पकाने को बनाया ब्रांड

    संजीव कपूर ने साबित कर दिया कि शेफ सिर्फ रसोई तक सीमित नहीं रह सकता. उन्होंने फूड को एक पूरा उद्योग बना दिया हैं.

62वें जन्मदिन पर खास मौका

    आज उनके 62वें जन्मदिन पर फैंस और फूड लवर्स उन्हें बधाई दे रहे हैं. इस मौके पर उनकी उपलब्धियां और नेटवर्थ एक बार फिर सुर्खियों में हैं.

More Stories