सलमान खान के फैंस के लिए गुड न्यूज! भाईजान की ये फिल्म फिर से होगी रिलीज


India Daily Live
22 Nov 2024

सलमान खान

    बॉलीवुड की री-रिलीज के इस दौर में एक और आइकॉनिक हिट फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में वापस आ रही है. इस बार सलमान खान की फिल्म 'बीवी नंबर 1' सिनेमाघरों में लौटने वाली है.

बीवी नंबर 1

    यह फिल्म पहले 1999 में रिलीज हुई थी और अब इसे 25 साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा.

जैकी भगनानी

    फिल्म का ट्रेलर गुरुवार को जैकी भगनानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और इसके री-रिलीज की तारीख 29 नवंबर बताई.

कॉमेडी ड्रामा फिल्म

    यह एक कॉमेडी ड्रामा है जिसमें सलमान खान ने प्रेम का किरदार निभाया है. इस फिल्म में सलमान के साथ सुष्मिता सेन, करिश्मा कपूर और अनिल कपूर भी हैं.

पॉपुलर गाने

    'बीवी नंबर 1' उस साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म थी. इसके कुछ गाने जैसे 'चुनरी चुनरी', 'इश्क सोना' और 'मुझे माफ करना' बहुत पॉपुलर हुए थे.

सैफ अली खान

    'बीवी नंबर 1' में सैफ अली खान ने एक स्पेशल कैमियो भी किया था.

वासु भगनानी

    निर्माता वासु  भगनानी ने कहा,'बीवी नंबर 1 हमारे दिलों में एक खास जगह रखती है. इसे फिर से सिनेमाघरों में लाने का मतलब है, हंसी और मजे को फिर से जीना, खासकर इसके शानदार स्टार कास्ट के साथ.'

डेविड धवन

    निर्देशक डेविड धवन ने कहा,'बीवी नंबर 1 को फिर से रिलीज करके हमें उम्मीद है कि पुराने दर्शक उन यादों को फिर से जी सकेंगे और नए दर्शक भी इस फिल्म का आनंद लेंगे.'

More Stories