बढ़े बाल, कंधे पर बैग, आशिकी के राहुल रॉय का बदला लुक!
Babli Rautela
18 Apr 2026
राहुल रॉय का नया अवतार
हाल ही में मुंबई के वर्सोवा में राहुल रॉय को घूमते हुए कैमरे में कैद किया गया. लंबे बाल, कैजुअल कपड़े और भारी सामान लिए वे पथरीले रास्ते पर चलते नजर आए.
आशिकी का जादू
'आशिकी' फिल्म ने 90 के दशक में राहुल रॉय को रातोंरात स्टार बना दिया था. आज भी अनुराधा पौडवाल के गानों के साथ यह फिल्म नई पीढ़ी के बीच पॉपुलर है.
कैंडिड पल
वर्सोवा जेट्टी के पास राहुल रॉय बैकपैक कंधे पर लटकाए और कुछ सामान हाथ में लिए आराम से गुजर रहे थे. क्रीम टी-शर्ट और नीली डेनिम जींस में वे बिल्कुल आम इंसान जैसे लग रहे थे.
सोशल मीडिया पर रिएक्शन
इंटरनेट यूजर्स इन तस्वीरों पर खूब रिएक्ट कर रहे हैं. कोई लिख रहा है – “राहुल रॉय का लुक देखकर हैरानी हुई”, तो कोई कह रहा है – “ये क्या हाल हो गया”.
वर्क फ्रंट
राहुल रॉय को आखिरी बार 2023 की फिल्म 'आगरा' में देखा गया था. इस फिल्म में उन्होंने 'डैडी जी' का रोल निभाया था.
90s आइकन
'आशिकी' के बाद राहुल रॉय ने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन वह जादू दोबारा नहीं लौट सका.
बदलते समय में सादगी
आज के दौर में जहां सितारे लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाते हैं, वहां राहुल रॉय की सादगी और बदलता लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.