कौन हैं पवनदीप राजन, जिनके लिए पूरा देश मांग रहा है दुआ?
Babli Rautela
05 May 2025
पवनदीप राजन
पवनदीप राजन, इंडियन आइडल 12 के विजेता, ने मात्र दो साल की उम्र में तबला वादन शुरू कर संगीत जगत में कदम रखा.
कुमाऊंनी लोक संगीत
उत्तराखंड के चंपावत में जन्मे पवनदीप के माता-पिता और बहन कुमाऊंनी लोक संगीत के प्रसिद्ध कलाकार हैं.
कुमाऊं विश्वविद्यालय से स्नातक
उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय से स्नातक किया और कम उम्र में ही तबला वादन के लिए पुरस्कार जीता.
इंडियन आइडल का खिताब
2021 में पवनदीप ने अरुणिता और दानिश जैसे प्रतियोगियों को हराकर इंडियन आइडल का खिताब अपने नाम किया.
वॉयस इंडिया का सफर
2015 में द वॉयस इंडिया जीतकर उन्होंने ₹50 लाख और एक कार पुरस्कार के रूप में हासिल की.
अंतरराष्ट्रीय मंच
पवनदीप ने अमेरिका में कई संगीत समारोहों में प्रदर्शन कर अपनी कला का लोहा मनवाया.
अमरोहा में कार दुर्घटना
5 मई 2025 को अमरोहा में हुई कार दुर्घटना में पवनदीप घायल हुए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
फैंस की प्रार्थना
दुर्घटना के बाद फैंसउनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं, लेकिन उनकी स्थिति पर आधिकारिक अपडेट नहीं मिला.