मन्नत से लेकर जलसा तक... जानें इन रईसों के घर की कीमत
एंटीलिया (Antilia)
देश के सबसे महंगे घरों की बात होती है, तो इस मामले में एशिया के सबसे रईस इंसान और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का नाम और उनका आशियाने का जिक्र जरूर होता है. इनके 27 मंजिल घर की कीमत 12,000-15,000 करोड़ रुपये है.
जेके हाउस (JK House)
हाल ही अपनी पत्नी से तलाक के मामले में खासे विवादों में रहे बिजनेस टायकून और रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया का भी घर किसी महल से कम नहीं है. इनके घर की कीमत 6000 करोड़ रुपये है.
एबोड (Abode)
देश के सबसे महंगे घरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी अंबानी फैमिली (Ambani Family) का ही घर आता है. जो कि मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी का है. इस घर की कीमत 5000 करोड़ रुपये बताई जाती है.
लिंकन हाउस (Lincoln House)
देश दिग्गज रईसों में गिने जाने वाले साइरस पूनावाला (Cyrus Poonawala) का घर लिंकन हाउस जिसकी कीमत 750 करोड़ रुपये है.
गुलिता
Mukesh Ambani की बेटी ईशा अंबानी का घर गुलिता भी देश के सबसे महंगे घरों में शामिल है. इसकी कीमत 450 करोड़ रुपये है.
जटिया हाउस (Jatia House)
आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला का घर भी 425 करोड़ रुपये का है.
मन्नत
वहीं इस लिस्ट में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का नाम भी है. इनके घर मन्नत की कीमत 200 करोड़ की है.
रतन टाटा मेंसन (Ratan Tata Mansion)
देश के सबसे पुराने बिजनेसमैन रतन टाटा का घर जिसकी कीमत 150 करोड़ रुपये है.
जिंदल हाउस
इस लिस्ट में नौवें नंबर पर जिंदल हाउस है जिसकी कीमत 125 से 150 करोड़ रुपये है.