रामायण फिल्म से कितनी हुई थी राम, सीता और रावण की कमाई, जानकर उड़ जाएंगे होश
Sagar Bhardwaj
11 Jan 2024
राम के रंग में रंगा देश
22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने जा रहा है.
चर्चा में रामायण
इसी बीच रामानंद सागर का कालजयी सीरियल रामायण एक बार फिर से चर्चा का विषय बन बना हुआ है.
जेहन में बसता है एक-एक किरदार
इस सीरियल का एक-एक किरदार आज भी लोगों के जेहन में बसता है.
भगवान मानते हैं लोग
सीरियल में राम, सीता, लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी जहां भी जाते हैं लोग उनके चरणों में गिर जाते हैं.
किरदारों ने ली थी दमदार फीस
राम मंदिर को लेकर जोश के बीच आज हम जानेंगे कि रामायण के किरदारों को उस समय कितनी फीस मिली थी.
सुनील लहरी को मिले थे कितने रुपए
इस धारावाहिक में लक्ष्मण का दमदार रोल निभाने वाले सुनील लहरी को बतौर फीस 25 लाख रुपए दिए गए थे.
सीता को मिली थी कितनी फीस
वहीं सीता के रोल में दिखीं दीपिका चिखलिया को उनके किरदार के लिए 20 लाख रुपए दिए गए थे.
लक्ष्मण से ज्यादा थी हनुमान की फीस
सीरियल में हनुमान के किरदार में नजर आए दारा सिंह को 35 लाख रुपए का मेहनताना दिया गया था.
रावण ने भी ली थी मोटी रकम
वहीं रावण के किरदार के हर घर में प्रसिद्ध हुए दिवंगत अरविंद त्रिवेदी उनके आइकॉनिक रोल के लिए 30 लाख रुपए दिए गए थे.
राम ने ली थी सबसे ज्यादा फीस
खबरों के मुताबिक, सीरियल में राम की भूमिका में नजर आए अरुण गोविल ने सबसे ज्यादा 40 लाख रुपए फीस वसूली थी.