'1 लाख की ज्वेलरी, 95000 का फोन...', कॉफी विद करण में मेहमानों को क्या-क्या गिफ्ट मिलता है
Sagar Bhardwaj
26 Jan 2024
सुर्खियों में शो
करण जौहर का टॉक शो 'कॉफी विद करण' हमेशा सुर्खियों में रहता है.
अब तक कई सितारे आए
इस साल के 8वें सीजन में शो पर बॉलीवुड के कई सितारों को देखा गया.
मिलता है लाखों का गिफ्ट
करण ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर बताया है कि इस साल उन्होंने गिफ्ट हैंपर में मेहमानों को क्या तोहफे दिये हैं.
वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
हैंपर में होते हैं लग्जरी आइटम
करण ने बताया कि गिफ्ट हैंपर में बेहद खास और लग्जरी आइटम होते हैं. इस साल खासतौर पर इंडियन लग्जरी ब्रांड के प्रोडक्ट्स भी हैंपर में शामिल किए गए हैं.
इस बार गिफ्ट हैंपर में क्या-क्या सामान
तयानी ज्वेलरी का नेकलेस (कीमत 1 लाख), ग्रो प्रो 11 कैमरा (कीमत 30-35 हजार), सोनोस ब्रांड का स्पीकर (कीमत 35 हजार), गूगल पिक्सेल 8 प्रो फोन (95 हजार), पारकोस ब्रांड परफ्यूम(10 हजार), बॉडी मसाजर (59 हजार), बादाम शावर जेल, किचन कटलरी, फ्लेवर्ड टी-बैग्स, चॉकलेट, ब्राउनी, शहद, शो का खास कॉफी मग