अयोध्या के अलावा यूपी के इन शहरों में भी है अमिताभ बच्चन की करोड़ों की जमीन


Sagar Bhardwaj
15 Jan 2024

अमिताभ ने अयोध्या में खरीदा प्लॉट

    मेगा स्टार अमिताभ बच्चन ने अवसर को भुनाते हुए अयोध्या में एक प्लॉट खरीदा है.

14.5 करोड़ में खरीदा प्लॉट

    अमिताभ बच्चन ने करीब 14.5 करोड़ में 'द सरयू' एन्क्लेव में यह प्लॉट (10,000 वर्ग गज) खरीदा है.

यूपी के इन शहरों में भी अमिताभ की जमीन

    अमिताभ ने 2018 में लखनऊ के काकोरी में 25 बीघा जमीन खरीदी थी.

मुजफ्फरनगर में भी जमीन

    अमिताभ की मुजफ्फरनगर में भी 9 बीघा जमीन है. इस जमीन की कीमत वर्तमान में 67 लाख रुपए बीघा बताई जाती है.

प्रयागराज में पुश्तैनी घर

    इसके अलावा अमिताभ का प्रयागराज में पुश्तैनी घर भी मौजूद है.

मुंबई में अमिताभ के तीन बंगले

    इसके अलावा मायानगरी मुंबई में अमिताभ बच्चन के तीन बंगले हैं, जिसमें से एक में उनके बेटे अभिषेक और ऐश्वर्या, एक में अपनी पत्नी के साथ वह खुद रहते हैं और तीसरा बंगला उन्होंने अपना दफ्तर बना रखा है.

More Stories