5 साल बाद टूटा रिश्ता, कौन थी परमिश वर्मा की Ex-वाइफ गीत?


Babli Rautela
06 Sep 2026

कैनेडियन लॉयर-पॉलिटिशियन

    गीत उर्फ गुनीत ग्रेवाल एक कैनेडियन लॉयर हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी की उम्मीदवार के रूप में राजनीति में भी कदम रखा था.

2021 के चुनाव में हिस्सा लिया

    उन्होंने 2021 के संघीय चुनाव में ब्रिटिश कोलंबिया की मिशन-मैट्सक्वी-फ्रेजर कैन्यन सीट से चुनाव लड़ा. हालांकि, कंजर्वेटिव पार्टी के उम्मीदवार ब्रैड विस के खिलाफ वे हार गईं.

बैकग्राउंड

    गुनीत ने लीसेस्टर यूनिवर्सिटी से लॉ में बैचलर डिग्री और क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से लॉ में मास्टर डिग्री हासिल की है.

भारतीय अप्रवासी परिवार से ताल्लुक

    वे भारतीय अप्रवासियों की बेटी हैं. उनके माता-पिता ने बच्चों के लिए बेहतर मौके बनाने के लिए सफाई और निर्माण का काम किया था.

रिश्ते की शुरुआत

    परमिश ने अगस्त 2021 में इंस्टाग्राम पर गीत के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक किया. उन्होंने उनके राजनीतिक अभियान के दौरान खुलेआम समर्थन दिया था.

शादी में आईं मुश्किलें

    जनवरी 2026 की शुरुआत तक दोनों की शादी में दिक्कतों की खबरें आने लगी थीं.

गीत की तरफ से अभी चुप्पी

    गीत ग्रेवाल ने तलाक की पुष्टि पर अभी तक सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया या टिप्पणी नहीं की है.

More Stories