न सलमान, न शाहरुख, इस एक्टर की दीवानी है भारत की जनता


Princy Sharma
20 Mar 2025

भारतीय एक्टर

    बॉलीवुड से लेकर साउथ तक कई भारतीय एक्टर दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं.

फैन फॉलोइंग

    शाहरुख खान, सलमान खान से लेकर रजनीकांत और प्रभास तक, सभी एक्टर्स अपनी फैन फॉलोइंग का खूब आनंद लेते हैं.

टॉप 10 एक्टर

    लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिलहाल कौन सा एक्टर  लोगों का फेवरेट है? ऑरमैक्स मीडिया ने सोशल मीडिया पर चर्चा के अनुसार टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट जारी की है.

ऑरमैक्स की रिपोर्ट

    इस लिस्ट में साउथ एक्टर बॉलीवुड स्टार्स पर भारी पड़ा है. आइए जानते हैं ऑरमैक्स की रिपोर्ट के अनुसार फरवरी 2025 के टॉप 10 सितारों के बारे में.

बॉलीवुड स्टार्स

    ऑरमैक्स की इस लिस्ट में साउथ के 7 सुपरस्टार शामिल हैं जबकि बॉलीवुड के सिर्फ 3 एक्टर्स ने जगह बनाई है.

प्रभास

    इस लिस्ट में पहले नंबर पर प्रभास हैं. इसके बाद थलपति विजय और अल्लू अर्जुन ने अपनी जगह बनाई है.

शाहरुख खान

    बॉलीवुड इंडस्ट्री से शाहरुख खान चौथे रैंक पर हैं. इसके बाद लिस्ट में राम चरण, महेश बाबू, अजित कुमार और जूनियर एनटीआर का नाम शामिल है.

सलमान खान

    सलमान खान की बात करें तो वह 9वें स्थान पर मौजूद हैं. आखिर में अक्षय कुमार ने 10वें स्थान पर अपनी जगह बनाई है.

लिस्टिंग

    हालांकि, ये लिस्ट हर हफ्ते बदलती रहती है और इसकी लिस्टिंग चर्चा के हिसाब से की जाती है.

More Stories