बिग बॉस 19 के ये 7 कंटेस्टेंट्स क्यों पड़ रहे हैं फीके?
Babli Rautela
06 Sep 2025
अशनूर कौर
टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर की सभी से अच्छी बॉन्डिंग तो है, लेकिन गेम में दम दिखाने में वह चूक रही हैं.
मृदुल तिवारी
यूट्यूबर मृदुल तिवारी से फैंस को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन वह सिर्फ हल्का-फुल्का मनोरंजन देकर गेम में पीछे रह गए.
अवेज दरबार
कंटेंट क्रिएटर अवेज दरबार का खेल फीका रहा, जिसके चलते वह इस हफ्ते नॉमिनेशन की चपेट में आ गए हैं.
नगमा मिराजकर
नगमा मिराजकर की समझदारी तो नजर आती है, लेकिन बिग बॉस के मंच पर वह कैमरों की नजरों में चमक नहीं पा रहीं.
नीलम गिरी
भोजपुरी स्टार नीलम गिरी पहले हफ्ते में नॉमिनेशन से बचीं, लेकिन उनके खेल में अब तक कोई दमदार रंग नहीं दिखा.
नतालिया जानोसजेक
पोलैंड की नतालिया जानोसजेक ने अभी तक न तो कोई विवाद खड़ा किया और न ही अपनी सक्रियता से दर्शकों का ध्यान खींचा.
प्रणित मोरे
कॉमेडियन प्रणित मोरे ने पहले हफ्ते अपने जोक्स से सभी को हंसाया, लेकिन अब उनकी मौजूदगी घर में लगभग गायब सी हो गई है.
क्या होगा आगे?
ये सात कंटेस्टेंट्स अगर जल्दी ही अपने खेल को नहीं संभालते, तो बिग बॉस 19 में उनकी राह मुश्किल हो सकती है. दर्शकों की नजर अब उनके अगले कदम पर टिकी है.