सैफ से पहले इन सेलेब्स पर भी हो चुका है जानलेवा हमला


Babli Rautela
16 Jan 2025

सैफ अली खान पर हमला

    बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर बुधवार रात चाकू से हमला किया गया. उनका इलाज लीलावती अस्पताल में चल रहा है.

सैफ को आई गंभीर चोटें

    हमले में सैफ अली खान को गंभीर चोटें आई हैं. उनकी गर्दन के पीछे 10 सेंटीमीटर लंबा कट है. इसके अलावा उनके बाएं हाथ पर भी गहरे घाव हैं.

सेलेब्स पर जानवेला हमला

    सैफ ऐसे पहले एक्टर नहीं हैं जिनपर ऐसा हमला हुआ हो इनसे पहले कई सेलेब्स पर जानवेला हमला हो चुका है.

सलमान खान

    सलमान खान पिछले काफी समय से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर हैं. 14 अप्रैल, 2024 को दो लोगों ने उनके बांद्रा स्थित घर पर गोलीबारी की थी.

एपी ढिल्लों

    गायक एपी ढिल्लों पर भी इसी तरह के हमले हुए, 2 सितंबर, 2024 को कनाडा के वैंकूवर में उनके घर के बाहर गोलीबारी की गई थी.

राकेश रोशन

    अंडरवर्ल्ड के सदस्यों ने राकेश रोशन को 2000 में सांताक्रूज में दो बार गोली मारी थी.

सुनील पाल

    2 दिसंबर को एक्टर और कॉमेडियन सुनील पाल को दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर से अगवा कर लिया गया और 7.5 लाख रुपये की फिरौती के लिए मेरठ के पास बंदी बना लिया गया.

राघव तिवारी

    क्राइम पेट्रोल में अपनी रोल के लिए मशहूर राघव तिवारी पर 30 दिसंबर को मुंबई के वर्सोवा में सड़क पार करते समय एक बाइक सवार से टक्कर लगने के बाद हमला किया गया था.

मुश्ताक खान

    'वेलकम' एक्टर मुश्ताक खान को भी मेरठ में इसी तरह से अगवा किया गया था, लेकिन वह पास की एक मस्जिद में भागने में सफल रहे, जहां उन्होंने मदद मांगी और मुंबई लौट आए

More Stories