दो पति और तीन बच्चे, जानें आशा भोसले के परिवार में कौन-कौन
संगीत दुनिया में किया राज
भारत की संगीत दुनिया में आशा भोसले का नाम सुनते ही अनगिनत हिट गानों की झलक आंखों के सामने घूम जाती है. लेकिन उनकी इस लोकप्रियता के पीछे का सफर बेहद चुनौतीपूर्ण और प्रेरणादायक रहा है.
मंगेशकर परिवार में जन्म
मंगेशकर परिवार में जन्मी आशा का बचपन ही संगीत से गहराई से जुड़ा था, लेकिन यह जुड़ाव खुशियों के साथ-साथ कई मुश्किलों से भी भरा था.
दीनानाथ मंगेशकर की बेटी
आशा भोसले प्रसिद्ध संगीतकार दीनानाथ मंगेशकर की बेटी थीं. पिता की अचानक मृत्यु के बाद पूरे परिवार पर आर्थिक दबाव आ गया. जिसके बाद उन्होंने काफी जल्दी जिम्मेदारी संभाल ली.
संगीत जगत में पूरा परिवार
आशा के अलावा परिवार में उनकी बहन लता मंगेशकर, उषा मंगेशकर, मीना खाडीकर और भाई हृदयनाथ मंगेशकर भी संगीत क्षेत्र से जुड़े रहे. इतने प्रतिभाशाली परिवार में अपनी अलग जगह बनाना आशा के लिए बड़ी चुनौती थी.
संघर्षपूर्ण निजी जीवन
आशा भोसले का निजी जीवन भी उनके संगीत करियर जितना ही रोचक और संघर्षपूर्ण रहा. कम उम्र में ही उनकी शादी गणपतराव भोसले से हो गई. इस रिश्ते से उनके दो बेटे हेमंत और आनंद तथा एक बेटी वर्षा हुई. हालांकि तलाक के बाद तीनों बच्चों को उन्होंने अकेले ही संभाला.
संगीत की अद्भुत जोड़ी
बाद में उनकी मुलाकात संगीतकार आर.डी. बर्मन से हुई और दोनों ने शादी कर ली. आर.डी. बर्मन के साथ उनका रिश्ता न सिर्फ प्यार का था बल्कि संगीत की अद्भुत जोड़ी भी था.
बेटी के बाद बेटा का निधन
दुख की बात यह रही कि आशा को अपने बच्चों के साथ भी कई दर्द झेलने पड़े. बेटी वर्षा का निधन 2012 में हो गया और सबसे बड़े बेटे हेमंत भोसले का 2015 में कैंसर से निधन हो गया.
जनाई भोसले
आज आशा भोसले की पोती जनाई भोसले भी मीडिया में चर्चा में आ रही हैं. वह इस मशहूर संगीत परिवार की नई पीढ़ी का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और दादी की मजबूत विरासत को आगे बढ़ा रही हैं.