Poonam Pandey Controversies: पूनम पांडे से जुड़े 6 बड़े विवाद


Pankaj Mishra
02 Mar 2024

जिंदा हैं पूनम पांडे

    2 फरवरी को एक्ट्रेस- मॉडल पूनम पांडे की सर्वाइकल कैंसर के कारण मौत की खबर सामने आई थी, लेकिन अब उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपने जिंदा होने की पुष्टि कर दी है.

कैंपेन का हिस्सा थी खबर

    पूनम ने बताया कि उनकी मौत की झूठी खबर उनके द्वारा सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता को लेकर चलाए जा रहे कैंपेन का हिस्सा था.

पूनम से जुड़े 6 बड़े विवाद

    पूनम पांडे का विवादों से गहरा नाता रहा है. आज हम आपको उनसे जुड़े 6 ऐसे विवाद बताएंगे जिन्होंने पूनम को पूरी दुनिया में पूनम को चर्चा में ला दिया था.

विश्व कप जीतने पर नग्न होने का ऐलान

    पूनम पांडे पहली बार उस वक्त चर्चा में आई थीं जब उन्होंने ऐलान किया था कि अगर भारत 2011 में विश्वकप जीतता है तो वह भारतीय टीम के लिए कपड़े उतार देंगी.

कोरोना में नियम तोड़ने पर गिरफ्तारी

    कोरोना काल में देश में लॉकडाउन लगने के दौरान नियम तोड़कर अपने पति के साथ मुंबई की गलियों में घूम रही थीं, जिसके लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया था.

पति पर शोषण का आरोप

    पूनम ने 2020 में सैम बॉम्बे से शादी की थी. शादी के कुछ ही दिनों बाद उन्होंने अपने पति पर शोषण का आरोप लगाया था और उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई थी.

'Pandey App'

    2017 में पूनम पांडे ने 'पांडे ऐप' नाम से खुद का एप्लीकेशन लॉन्च किया था और अपने फैंस से दावा किया था कि वे इस पर लगातार अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करेंगीं. हालांकि गूगल ने लॉन्च के एक घंटे के भीतर प्ले स्टोर से उस ऐप को हटा दिया था.

कम कपड़े होने पर केस

    साल 2020 में गोवा के एक बीच पर कम कपड़े (अर्धनग्न) फोटो शूट कराने को लेकर उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था.

अपनी मौत की झूठी खबर

    और अब पूनम ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम से सर्वाइकल कैंसर की वजह से अपनी मौत की झूठी खबर फैलाकर चर्चा बटोरी

More Stories