20 अगस्त से इन 3 राशियों पर बरसेगी शनि देव की कृपा!
शनि रेवती नक्षत्र
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव 20 अगस्त को नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं. शनि रेवती नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश करेंगे और 9 अक्टूबर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे.
शनि बदलेंगे नक्षत्र
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव 20 अगस्त को नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं. शनि रेवती नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश करेंगे और 9 अक्टूबर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे.
3 राशियों के लिए खास
शनि के इस बदलाव का असर सभी राशियों पर देखने को मिल सकता है. लेकिन 3 राशियों के लिए ये बदलाव काफी सकारात्मक रहने वाला है.
क्यों खास है शनि का यह गोचर?
शनि को कर्मफलदाता और न्याय का देवता माना जाता है. उनकी चाल धीमी होती है, इसलिए एक नक्षत्र में उनका लंबे समय तक रहना कई राशियों के जीवन में स्थायी प्रभाव डाल सकता है.
धन और प्रतिष्ठा से जुड़े मामलों में बदलाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दौरान मेहनत, नौकरी, कारोबार, धन और प्रतिष्ठा से जुड़े मामलों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आइए जानते हैं उन खास 3 राशियों के बारे में.
वृषभ राशि; नौकरी और कारोबार में तरक्की के योग
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह अवधि काफी अनुकूल रह सकती है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन, वेतन वृद्धि या मनचाही जगह पर तबादला मिलने के योग बन सकते हैं. आय के स्रोत मजबूत होंगे और लंबे समय से अटका पैसा वापस मिलने की संभावना बन सकती है.
तुला राशि; अटके काम होंगे पूरे
तुला राशि वालों के लिए शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन शुभ माना जा रहा है. लंबे समय से रुके हुए काम तेजी से पूरे हो सकते हैं. परिवार में सुख-शांति और स्थिरता बनी रहने के योग हैं.
मकर राशि; धन और करियर में मिल सकता है लाभ
मकर राशि के स्वामी शनि देव ही हैं. ऐसे में यह नक्षत्र परिवर्तन इस राशि के लिए खास माना जा रहा है. निवेश, शेयर बाजार या पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है
शनिवार को करें ये काम
शनि के शुभ प्रभाव के लिए शनिवार को सरसों का तेल, काले तिल, उड़द की दाल या काले वस्त्र का दान करने की मान्यता है. इसके अलावा शनिवार शाम पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं और 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें