menu-icon
India Daily

क्या असल में था डायनासोर से भी बड़ा वासुकी नाग? होश उड़ा देंगे वैज्ञानिकों के दावे

Vasuki Nag: वासुकी नाग को लेकर वैज्ञानिकों ने बहुत ही बड़ा खुलासा किया है. इस खुलासे के तार डायनासोर से भी जोड़े जा रहे हैं.

India Daily Live
क्या असल में था डायनासोर से भी बड़ा वासुकी नाग? होश उड़ा देंगे वैज्ञानिकों के दावे

Vasuki Nag: सबसे बड़े जानवर की रेस में अब एक और खुलासा हो गया है. दरअसल, गुजरात के कच्छ शहर के पानंधरो लाइटानइट खदान में  करोड़ों साल पहले के प्राचीन जीवाश्म मिले हैं. कहा जा रहा है कि ये जीवाश्म वासुकी नाग के हैं. इस जीवाश्म के आधार पर वासुकी नाग को दुनिया का सबसे बड़ा नाग माना जा रहा है. यहां तक एनाकोंडा भी इसके सामने कुछ नहीं है. इन नाग को डायनासोर से भी बहुत बड़ा बताया जा रहा है.

वासुकी नाग के सांप के बारे में हिंदू धर्म की कथाओं में जिक्र है. अमृत मंथन के समय वासुकी नाग की मदद से ही मंदार पर्वत को घुमाया गया था.

मिली रीड की हड्डी

रिपोर्ट्स के मुताबिक पानंधरो लाइटानइट खदान से वैज्ञानिकों को वासुकी नाग की रीढ़ के हड्डी के 27 हिस्से मिले हैं. अब इन हिस्सों की रिसर्च करके वैज्ञानिक और भी कई बातों का खुलासा कर सकते हैं.

वासुकी नाग का वैज्ञानिक भाषा में Vasuki Indicus कहा जाता है. वैज्ञानिकों का मानना है कि यह नाग बहुत ही बड़ा था. हालांकि, यह इतनै वैशला नहीं रहा होगा जैसा आजकल के अजगर सांप होते हैं.

हाल ही में हुआ ये अध्ययन जर्नल साइंटिफिक रिपोर्ट्स में छपी है. इस पर आईआईटी रुड़की के पैलेंटियोलॉजिस्ट देबजीत ने बताया कि वासुकी नाग का आकार बहुत विशाल रहा होगा और यह खतरनाक गति से चलकर अपना शिकार करता रहा होगा.

लंबाई और वजन

आईआईटी रुड़की के पैलेंटियोलॉजिस्ट देबजीत ने बताया कि वासुकी नाग का वजन 1000 किलोग्राम रहा होगा. और इसकी सामान्य लंबाई 36 से 49 फीट तक रही होगी.

हिंदू धर्म के अनुसार वासुकी नाग को देवों के देव महादेव का नाग माना जाता है. इसे सांप के राजा का दर्जा भी प्राप्त है. माना जाता था कि वासुकी नाग का विरोधी तितानोबोआ था. इसके भी जीवाश्म कोलंबिया की एक कोयला खदान में साल 2009 में पाए गए थे.

सेनोजोइक काल में पाया जाता था वासुकी

देबजीत ने बताया कि वासुकी नाग करीब 6.60 करोड़ साल पहले के सेनोजोइक काल में पाया जाता था. उस समय डायनासोर का भी अंत हो चुका था. खदान से जो अवशेष मिले हैं उनमें सबसे बड़ा हिस्सा 4.5 इंच चौड़ाई वाला है. अगर इससे अंदाजा लगाया जाए तो यह करीब 17 इंच चौड़ा रहा होगा. आगे की खोजबीन की जा रही है.