Viral Robot and Dog Fight Video: सोशल मीडिया पर स्कॉल करते हुए एक से एक खतरनाक और हसाने वाले वीडियो मिल जाते हैं. देखते ही देखते ये वीडियो झट से वायरल भी जाते हैं. कुछ इसी प्रकार एक वीडियो सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहा है. दरअसल, इस वीडियों में दो कुत्ते और एक रोबोट के बीच लड़ाई देखी जा सकती है.
सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्तों और रोबोट के बीच जारी जंग को पब्लिक किस तरह से खड़ी होकर देख रही है.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस रोबोट को IIT कानपुर के छात्रों ने बनाया है. टेस्टिंग के लिए उन्होंने कुत्तों के सामने रोबोट को छोड़ दिया. दो कुत्ते रोबोट पर एक साथ हमला करना चाहते हैं लेकिन वो कर नहीं पाते. क्योंकि रोबोट को छात्रों ने कुछ इस प्रकार डिजाइन किया है कि वह अपनी रक्षा खुद ही कर सकता है.
2 कुत्तों से पंगा लेता दिखा रोबोट, Viral वीडियो देख कहेंगे Wow!#ViralVideo #Robot #DogRobot #IITKanpur #IndiaDailyLive pic.twitter.com/3Jb5jPsDE9
— India Daily Live (@IndiaDLive) March 20, 2024
दोनों कुत्ते भौंक रहे लेकिन वो इस रोबोट को अपना शिकार नहीं बना पा रहे हैं. रोबोट को एक मानव की तरह डिजाइन किया गया है लेकिन वह अपने हाथों को पैर की तरह इस्तेमाल करके जानवर भी बन जाता है.
कुत्तों को लग रहा है कि उनकी तरह चार पैरों वाला ये जानवर कौन हैं. इसलिए कुत्ते उस रोबोट पर हमला करने की कोशिश करते हैं. कुत्ते भौंकते ही रह गए लेकिन वो रोबोट का कुछ नहीं बिगाड़ पाए.