यहां भी कट गया रोहित का पत्ता, हिटमैन के फैन्स ने MI के Video पर उठाए सवाल, Viral है जवाब
Rohit Sharma Viral Video: रोहित शर्मा से मुंबई इंडियंस की कप्तानी से पहले ही छीन ली गई थी. अब वो MI में बतौर बैट्समैन ही खेलते नजर आएंगे. आईपीएल शुरू होने से पहले MI द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो पर फैंस ने सवाल पूछ-पूछ कर कमेंट्स की झड़ी लगा दी गई है.
Rohit Sharma Viral Video: मुंबई को पांच पर IPL की ट्रॉफी जिताने वाले और भारत के वर्तमान कप्तान हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा के फैन्स ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो पर कमेंट्स की बौछार कर रखी है. MI के कप्तानी से कप्तान रोहित शर्मा पहले ही पत्ता कट चुका था अब एमआई के एक वीडियो में भी उनका पत्ता कट गया है. फैंस का कहना है कि मुंबई इंडियंस कैंप में कुछ सहीं नहीं चल रहा है.
मुंबई इंडिया के लेटेस्ट वीडियो ने मानों आग में घी डालने का काम कर दिया है. रोहित की अनुपस्थित पर फैंस सवाल पर सवाल दाग रहे हैं. मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है.
Video में भी रोहित आउट
12 सेकेंड के इस वीडियो की शुरुआत में ईशान किशन काला चश्मा लगाते दिखते हैं. इसके बाद कई MI के कई अन्य खिलाड़ी भी वीडियो में दिखते हैं. लेकिन रोहित शर्मा नहीं दिख रहे हैं.
एक यूजर कमेंट करके ईशान किशन से पूछता है कि ईशान किशन, रोहित कहां है?
MI के इस वीडियो में रोहित ही नहीं बल्कि तेज गेंदबाज बुमराह भी नहीं दिख रहे हैं. इसी को लेकर एक फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा- न तो रोहित और न ही बुमराह. मतलब साफ है कि बड़े खिलाड़ी टीम और मैनेजमेंट से नाखुश हैं. मेरी रोहित, बुमराह और SKY को एक साथ टीम में देखने की उम्मीद है.
Also Read
MI का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है. रोहिट शर्मा के फैंस मुंबई इंडियंस पर आग बबूल है. वो इस वीडियो पर कमेंट पर कमेंट किए जा रहे हैं.