Rohit Sharma Viral Video: मुंबई को पांच पर IPL की ट्रॉफी जिताने वाले और भारत के वर्तमान कप्तान हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा के फैन्स ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो पर कमेंट्स की बौछार कर रखी है. MI के कप्तानी से कप्तान रोहित शर्मा पहले ही पत्ता कट चुका था अब एमआई के एक वीडियो में भी उनका पत्ता कट गया है. फैंस का कहना है कि मुंबई इंडियंस कैंप में कुछ सहीं नहीं चल रहा है.
मुंबई इंडिया के लेटेस्ट वीडियो ने मानों आग में घी डालने का काम कर दिया है. रोहित की अनुपस्थित पर फैंस सवाल पर सवाल दाग रहे हैं. मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है.
12 सेकेंड के इस वीडियो की शुरुआत में ईशान किशन काला चश्मा लगाते दिखते हैं. इसके बाद कई MI के कई अन्य खिलाड़ी भी वीडियो में दिखते हैं. लेकिन रोहित शर्मा नहीं दिख रहे हैं.
😁 ➡️ 🏖️😎🌴 #OneFamily #MumbaiIndians pic.twitter.com/SwpNqI0uj3
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 20, 2024Also Read
इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैंस ने अपना दुख प्रकट किया है. Virat de Villiers नाम के एक एक्स अकाउंट से इस MI के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा गया है कि अब यहां से भी रोहित शर्मा का पत्ता कट गया है.
Rohit Sharma sacked here as well 😂😂
— Virat de Villiers (@imVKohli83) March 20, 2024
वहीं, एक दूसरे यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि रोहित शर्मा कहां है भाई. दो एक यूजर ने लिखा- अपना रोहित दिखा क्या इसमें?
Rohit sharma kaha hai
— Yashanshu singh (@yashanshu_singh) March 20, 2024
एक यूजर कमेंट करके ईशान किशन से पूछता है कि ईशान किशन, रोहित कहां है?
MI के इस वीडियो में रोहित ही नहीं बल्कि तेज गेंदबाज बुमराह भी नहीं दिख रहे हैं. इसी को लेकर एक फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा- न तो रोहित और न ही बुमराह. मतलब साफ है कि बड़े खिलाड़ी टीम और मैनेजमेंट से नाखुश हैं. मेरी रोहित, बुमराह और SKY को एक साथ टीम में देखने की उम्मीद है.
MI का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है. रोहिट शर्मा के फैंस मुंबई इंडियंस पर आग बबूल है. वो इस वीडियो पर कमेंट पर कमेंट किए जा रहे हैं.