Video: घर में घुसे लुटेरे पर आफत बन टूट पड़ीं मां-बेटी, ऐसे जान बचाकर भागा शख्स

Crime News: हैदराबाद से एक सनसनीखेज खबर और वीडियो सामने आई है. यहां दो लुटेरों को एक घर में घुसना काफी महंगा पड़ गया. मां और बेटी ने ऐसा सबक सिखाया कि उनके होश ही उड़ गए.

India Daily Live

Crime News: हैदराबाद से एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है. यहां एक लुटेरे को घर में घुसना काफी महंगा पड़ गया. घर में मौजूद मां-बेटी उस पर आफत बनकर टूट पड़ीं. उन्होंने लुटेरे के छक्के छुड़ा दिए. मां-बेटी ने उसकी जमकर धुनाई कर दी. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार ये मामला हैदराबाद का है. यहां 42 वर्षीय अमिता मेहोत अपनी बेटी के साथ घर पर थीं. इसी दौरान दोपहर 2 बजे दरवाजे की घंटी बजी. नौकरानी ने गेट खोला तो दो लोग बाहर खड़े हुए थे. नौकरानी ने कारण पूछा तो कहा कि एक सामान की डिलीवरी देनी है.  नौकरानी ने इंतजार करने के कहा. इसी दौरान एक आरोपी ने बंदूक निकाल ली और दूसरे ने चाकू. 


नौकरानी के गले पर रख दिया चाकू

दोनों की पहचान सुशील और प्रेमचंद के रूप में  हुई है. प्रेमचंद ने नौकरानी के गले पर चाकू रख दिया. इसके बाद जनबर घर में घुस आए. कीमती सामने बाहर निकालने के लिए कहा. इसी दौरान घर में मौजूद मां और बेटी ने लुटेरों पर हमला बोल दिया. हमले को देख दोनों लुटेरों के पैर उखड़ गए. मां और बेटी ने सुशील को दबोच लिया. लात-घूंसों से जमकर धुनाई कर दी. 

पकड़े गए दोनों लुटेरे, सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद

घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है. मां और बेटी के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए. प्रेमचंद को पड़ोसियों ने पकड़ लिया. हालांकि सुशील भागने में सफल रहा, लेकिन बाद में वो भी पकड़ा गया. पुलिस ने बताया है कि दोनों आरोपी परिवार को जानते थे. वे यहां पहले काम करते थे. पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.