बिजी रोड पर स्कूटी दौड़ा रहे थे नाबालिग फिर जो हुआ, देखकर कांप जाएगी रूह... Video वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में तीन नाबालिग बच्चे व्यस्त सड़क पर फर्राटेदार स्कूटी दौड़ा रहे है. इस दौरान उनका खुद का एक्सिडेंट हो जाता है और कई अन्य राहगीरों के लिए भी वो खतरा बन जाते हैं.
Road Accident Viral Video: प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस के बार-बार चेतावनी जारी करने पर भी नाबालिग सड़कों पर वाहन दौड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं. सड़कों पर वाहन दौड़ाने का शौक उनके सिर पर इस कदर सवार है कि वो इस दौरान किसी भी नियम कानून का पालन नहीं कर रहे हैं और अपनी जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक दिल दहलाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे. वीडियो में वाहनों से खचाखच भरी सड़क पर तीन नाबालिग इस कदर स्कूटी दौड़ा रहे हैं कि हर कोई हक्का बक्का रह जाता है.
नाबालिगों ने लहरा मारते हुए दौड़ाई स्कूटी
Also Read
तीनों नाबालिग सड़क पर लहरा मारते हुए स्कूटी दौड़ा रहे हैं. एक बार उनकी स्कूटी एक अन्य स्कूटी से हल्की सी टकरा भी जाती है. इसके बाद कई बार वे बच्चे हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचते हैं.
एक राहगीर ने नाबालिग को जड़ा थप्पड़, दोस्त हुए रफूचक्कर
रोड पर चलने वाले कई लोग उन तीनों को बार-बार समझाते हैं लेकिन जब वे नहीं मानते तो एक बाइक वाला उनकी स्कूटी को रोक लेता है और नाबालिग को थप्पड़ जड़ देता है. अपने दोस्त को पिटता देख स्कूटी पर बैठे दो अन्य बच्चे वहां से रफूचक्कर हो जाते हैं.
वीडियो पर आ रहे जमकर कमेंट
लगभग एक हफ्ते पहले इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था जिसके कैप्शन में लिखा था, 'Just For Fun'. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. जहां कुछ लोग लोगों से अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने देने की अपील कर रहे हैं वहीं कुछ लोग छोटे बच्चे की पिटाई करने वाले शख्स की आलोचना भी कर रहे हैं. कुछ लोगों ने कहा कि इन बच्चों को सबक सिखाना जरूरी था.