Watch: पक्षी भी इकट्ठा करने लगे पैसा, Video देख समझें क्या है तैयारी
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें एक पक्षी पैसा लेकर एकत्रित करता नजर आ रहा है.
Viral Video: आज के समय में पैसा सबके लिए महत्वपूर्ण है. हर कोई पैसे के पीछे भागने में लगा है. लोग पैसे के लिए हर कुछ करने के लिए तैयार है. इतना ही नहीं अब तो पक्षी भी पैसा इकट्ठा करने लगे हैं. ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक चिड़िया पैसा इकट्ठा कर रही है.
सोशल मीडिया पर हर रोज कोई न कोई वीडियो वायरल होती रहती है. कई बार इन वीडियो को देखकर हर कोई हैरान होते हैं तो वहीं इस वीडियो को देखकर सभी लोग हैरान भी जाते हैं.
डॉलर एकत्रित कर रहा पक्षी
Also Read
इसी बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक पक्षी पैसों की पेटी के साथ देखा जा रहा है. पहले तो वो डॉलर लेकर कहीं से आता है और फिर नोट को लेकर एक जगह पर इकट्ठा करने लग जाता है. इतना ही नहीं उसके साथ ही वहीं पर एक कुत्ता भी देखा जाता है जो उन नोटों की रखवाली कर रहा है.
यूजर बोले- सबके लिए है पैसा जरूरी
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो देखा जा रहा है. इसको @trollgramofficial नाम के यूजर ने शेयर किया है. जिसके कैप्शन में लिखा है कि पैसा ही सब कुछ है. इस वायरल वीडियो को देखकर बहुत से यूजर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है आदमी हो या फिर जानवर सबके लिए पैसा मायने रखता है. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि अब ये दिन आ गए है कि पक्षी भी पैसा एकत्रित करने लगे हैं.